पुलिस टीम ने नकदी व चोरी का मोबाइल बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 जुलाई 2023
#औरैया।
थाना कोतवाली औरैया पुलिस व एसओजी औरैया पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए उससे संबंधित 02 अभियुक्तों को मय चोरी के मोबाइल व 2000 रु0 के साथ गिरफ्तार करने में बडी सफलता प्राप्त की है। विगत 25 मार्च 2023 को गजेन्द्र सिंह कुशवाहा पुत्र जय नरायन निवासी ग्राम इंगुठिया थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 24 मार्च 2023 को इण्टरलांकिग ईंट प्लाण्ट पर रात्रि करीब 01 बजे 03 अज्ञात चोरों द्वारा प्लांट से मोबाइल व नगदी चोरी कर ली गयी है। उक्त प्रकरण के संबंध में तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद के थाना कोतवाली औरैया व अन्य थानों पर विगत कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक/ मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी प्रदान की जा रही थी कि आज रविदास 23 जुलाई को रात्रिगस्त/ चेकिंग के दौरान मुखबिर द्ववारा सूचना प्राप्त हुई कि मण्डी तिराहे के पास सर्विस रोड पर जालौन चौराहे के पास 03 व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने के लिये किसी राहगीर के इन्तजार में खडे है, इस सूचना पर थाना कोतवाली औरैया पुलिस व एसओजी टीम जब मण्डी तिराहे के पास सर्विस रोड जालौन चौराहे के पास पहुंची, तभी मण्डी तिराहे के पास सर्विस रोड जालौन चौराहे के पहले सड़क के किनारे 03 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिये, जिसमें से 01 व्यक्ति मौके से फरार हो गया, खडे संदिग्धों को पुलिस टीम द्वारा चेक करने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर उक्त संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया तभी पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी कर 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की जामा तलाशी ली गयी तो दुर्वेश कुमार पुत्र राम लखन दोहरे निवासी ग्राम नगला छिद्दी थाना बकेबर जनपद इटावा के कब्जे से 1000 व देवेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम चिटकापुर कोठी थाना अजीतमल जनपद औरैया के कब्जे से एक हजार रुपये व 01 अदद नेवी ब्लू रंग का वीवो मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रथम टीम कोतवाली औरैया पंकज मिश्रा थाना कोतवाली औरैया, उ0नि0 मो0 शकील खाँन,उ0नि0 हरीश कुमार,कां0 पवन कुमार, कां0 रिकूं व द्वितीय टीम उ0नि0 प्रवीन कुमार मय एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम जनपद औरैया शामिल रहे।






