गर्मी और मच्छरों के पढ़ने के बाद भी बिजली के ना आने से लोगों में बढ़ा आक्रोश

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क रिपोर्ट
संजीव भदोरिया
लखना बकेवर
इटावा । जहां एक और गर्मी का मौसम आने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है , वहीं दूसरी ओर महेवा ब उसके आस-पास के गांव में बिजली के न आने से जनजीवन बुरी तरीके से अस्त व्यस्त हैं
बताया गया है कि गत दिवस रात्रि 12 बजे के बाद से अब तक बिजली नहीं आई है वही गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है एवं मच्छरों ने अपनी दस्तक दे दी है मच्छर झुंड के झुंड होकर आते हैं जो किसी को भी सोने भी नहीं देते गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बाद भी बिजली का ना आना ग्रामीण अंचलों के लोगों के लिए सरदर्द बना हुआ है जिससे जनता बेहद परेशान हैं आज के दौर में गर्मी के मौसम मैं लोगों को एकमात्र बिजली का ही सहारा होता है जिससे वह पंखा और कूलर चला कर सोते लेकिन बिजली ना आने से उनकी नींद हराम हो चुकी है महेवा फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्राम फतेहपुरा गौतमपुरा बढ़ाओ आदि गांव में रात्रि 12 बजे से बिजली नहीं आई और ना ही किसी से संपर्क हो पाया फोन पर अगर संपर्क किया जाए तो वह भी बिजली के ऊपर से ना आने की बात कहकर फोन काट दिया करते हैं जिससे आम ग्रामीण बेहद परेशान इस और संबंधित अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं देते ।
गर्मी के मौसम आते ही गेहूं की कटाई की वजह से सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली वैसे ही काट दी जाती है दोपहर में लोग तड़प तड़प कर दिन व्यतीत करते हैं गर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है इस सब के बावजूद भी रात्रि में बिजली की कटने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है जिस और कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।






