विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता रन का होगा आयोजन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कल दिनांक 19 नवम्बर 2022 को “विश्व शौचालय दिवस” के अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत में “स्वच्छता रन” का होगा आयोजन- जिलाधिकारी नेहा जैन
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
18 नवम्बर 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा अवगत कराया गया है कि कल दिनांक 19 नवम्बर 2022 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत विश्व शौचालय दिवस का आयोजन वृहद स्तर पर जनपद में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें प्रमुख रूप से प्रत्येक ग्राम पंचायत में “स्वच्छता रन” का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि यह ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तियों के जीवन में स्वच्छता, आर्थिक, पर्यावणीय, स्वास्थ्य व सामाजिकता तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्रभावित करने वाला कार्यक्रम है जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-1 के क्रियान्वयन में गांव को ओ०डी०एफ० प्लस बनाने के लिये विभिन्न घटकों सामाजिक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन एवं ट्रिगरिंग अभ्यास हेतु क्षेत्रीय हीरो, स्वच्छाग्रही, स्वयं सहायता समूह, आशा, युवा, विद्यार्थी, लोक कलाकार स्व-प्रेरित व्यक्ति इत्यादि को सम्मिलित किया जायेगा तथा जन सहभागिता बढ़ाने हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फ्लैग ऑफ कर “स्वच्छता रन का शुभारम्भ किया जाएगा। उन्होनें बताया कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में “स्वच्छता रन” प्रारम्भ होने से पूर्व स्वच्छता शपथ का आयोजन के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार हेतु स्वच्छता रन” के रूट पर गांव में बैनर, पोस्टर, दीवाल लेखन इत्यादि भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को और वृहद रूप देने के लिए तथा व्यापक जागरूकता हेतु केंद्रीय विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में दैनिक स्वच्छता हेतु प्रेरित किए जाने तथा फैक्ट्री इवेंट के रूप में महिलाओं द्वारा मेंस्ट्रूअल कप के माध्यम से स्वच्छता अपनानें का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आप सभी स्वच्छता के सभी आयामों से रूबरू होकर अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं एवं सुरक्षित जीवन यापन






