गंगा घाट पर स्नान करते समय युवक डूबा गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
मिर्जापुर अदलहाट थाना अंतर्गत ग्राम रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय युवक डूब गया। वह अपनी पुत्री के साथ गंगा घाट पर घूमने आया था। पुत्री को घाट पर बैठा कर स्नान करने लगा। घाट पर बैठी पुत्री पिता को डूबता देखकर शोर मचाई। शोर सुनकर लोग पहुंचे। बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराया, पर पता नहीं चल सका। अदलहाट थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव निवासी मनीष पांडेय उर्फ गोपी पांडेय (35) पुत्र जनार्दन पांडेय अपनी 10 वर्षीय पुत्री बिट्टी के साथ गांव के किसी साथी की बाइक लेकर रैपुरिया गंगा घाट पर घूमने आया था । पुत्री को घाट पर बैठा कर गोपी स्नान करने लगा। स्नान के दौरान गहरे पानी में की धारा में बहने लगा । पुत्री बिट्टी पिता को डूबता देख शोर मचाने लगी। श्मशान घाट पर शव के साथ आए पटीटा गांव निवासी अरविंद कपड़ा पहने हुए गंगा मे छलांग लगा कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए थे। रैपुरिया घाट के गोताखोर ने खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। लापता युवक मुंबई में काम करता है। किसी काम से अपने गांव सहसपुरा एक सप्ताह पूर्व आया था। उसे दो पुत्री हैं। पत्नी व पुत्री का रो-रो कर हाल हो गया है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि चुनार से गोताखोर बुलाने के साथ एनडीआरएफ की टीम के लिए अधिकारियों को जानकारी दे दिया है।