उत्तर प्रदेश

तिलक बाल विद्यालय में हुई दिया सजाओ प्रतियोगिता!


*60 बच्चों ने किया प्रतिभाग, अंशिका,  लक्षिका रही पहले स्थान पर*
*जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 25 अक्टूबर 2024*
*#औरैैया।* आज शुक्रवार को तिलक बाल विद्यालय में दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन पुरवार पोरवाल महासभा औरैया नगर कार्यकारिणी के बैनर तले  किया गया।
    नगर की समाज सेवी संस्था पुरवार पोरवाल नगर कार्यकारीणी सामाजिक बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जिसमें 60 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंशिका, लक्षिका  प्रथम स्थान पर रहीं।  द्वितीय स्थान पर गौरी मिश्रा व तृतीय स्थान पर आराध्या तिवारी रही। वहीं सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गये। नगर अध्यक्ष पूनम पुरवार ने सभी बच्चों को दीपावली खुशियों का पर्व है के बारे में बताया। वहीं नगर महामंत्री पायल पोरवाल ने सभी बच्चों को योग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को योग करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पायल पोरवाल ने प्राइमरी बाजाजा में जाकर सभी बच्चों को बच्चों के उत्कृष्ट कार्यो के लिए उपहार दिए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूनम पुरवार नगर महामंत्री पायल पोरवाल नगर कोषाध्यक्ष पंकज प्रज्ञा पोरवाल , शालिनी पुरवार, चारुल पुरवार, रेखा पोरवाल, मोनी पोरवाल, स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन अवस्थी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button