जिले मे पैदा हुए कंचौसी मे खेले कूदे डी.आई.जी.

लिखी औरैया इटावा के इतिहास पर पुस्तक। मिला राहुल सांस्कृतायन पुरस्कार ।
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्य़ूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात उप्र समाचार संपादक डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता।
शनिवार शाम प्रदेश सरकार से अवकाश प्राप्त पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश कुमार आई. पी.एस. का स्वागत तुलसी गैस्ट हाउस मे फूल माला पहनाकर किया गया । जीवन के शुरुआत मे प्राथमिक विद्यालय ढिकियापुर कंचौसी बाजार से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर जनता कालेज अजीतमल से इंटर कर कानपुर लखनऊ स्नातक की डिग्री प्राप्त कर आई.पी .एस.बनकर प्रदेश के कई जिलो के पुलिस कप्तान बनने के साथ गोरखपुर पुलिस प्रशिक्षण कालेज से डी आई जी पद से रिटायर होने से पहले अपने पैतृक गांव जानसनगर अजीतमल के साथ साथ इटावा औरैया के भौगोलिक सामाजिक धार्मिक पौराणिक सांस्कृतिक आथिर्क राजनैतिक इतिहास के साथ स्वतन्त्रता संग्राम से जुडे स्थान एवम ख्याति प्राप्त लोगो का अपने द्वारा लिखित 587 पेज की पुस्तक इटावा औरैया कल आज और कल विस्तार से लेखन कर भारत सरकार से हिन्दी साहित्य का राहुल सांस्कृतिक सम्मान प्राप्त कर जिला प्रदेश का नाम रोशन कर नाम आगे बढाया।

मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस अधिकारी ने अपने सम्बोधन मे मनुष्य को कभी हार न मानने का संकल्प दिलाते हुए जीवन के आखिरी समय तक कुछ करते रहने का मंत्र दिया । वह अपने दोनो जिलो की मिट्टी को बहुत प्यार करते है उसमे कंचौसी का विशेष स्थान है उन्होंने कहा कि अपनी कर्म स्थल व जन्म स्थल को कभी नहीं भूलना चाहिए,जिन माता पिता ने हमारा पालन पोषण किया हमे इस लायक बनाया उनको कभी नहीं भूलना चाहिए।वह लगातार पुस्तको का लेखन कर रहे है जिसमे एक शीध्र प्रकाशित होने वाली किताब इटावा औरैया से जुड़े आजादी के नायको का विस्तार से वर्णन होगा उनकी लिखित किताबे बाजार मे हर जगह उपलब्ध है उनके इस काम से नगर के पुराने सखा राजेन्द्र सिंह यादव अशर्फीलाल डा. प्रभाकांत शुक्ला अध्यापक ग्यान सिंह पूर्व बी.डी.ओ. नरेंद्र सिंह यादव डा रमेश चंद्र, रविन्द्र सेगर, प्रीतम पाल, किशोरी लाल कमलेश दिवाकर आदि ने स्वागत करते हुए और आगे बढते रहने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर हरीश कुमार द्वारा कुछ लोगो को पुस्तक ,प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सुझाव भी मागे ।उनके साथ कंचौसी में ही जन्मे वर्तमान में रायबरेली जनपद के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने भी संबोधन किया,आए हुए क्षेत्र के बुजुर्गो गुरुओं से आशीर्वाद लेकर कहा कि अपनी जन्म भूमि कर्म भूमि को कभी भी नहीं भुलाना चाहिए,और सदैव हर वर्ग की मदद कर जन कल्याण के कार्यों में अहम भूमिका निभानी चाहिए,उन्होंने अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को याद कर नमन किया, ।






