उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर उपाध्यक्ष बने उमेश चंद्र कुशवाहा


-नगर इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की अति आवश्यक बैठक पक्का बाग पर नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मैं नगर इकाई का विस्तार करते हुए उमेश चंद्र कुशवाहा को नगर इकाई का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इस वर्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। सभी पदाधिकारी प्रांतीय सदस्यता के साथ-साथ स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने की भी तैयारी करते चलें बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके वर्मा महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नगर सचिव अजय यादव महामंत्री मिथलेश कुशवाहा पूजा तिवारी सरला जाटव प्रवीण कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button