मारुति वैन चालक ने दिनदहाड़े बकरी चोरी का दिया अंजाम। छानबीन में मारुति वैन का नंबर ट्रैक्टर का निकला।
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
26 सितंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। मारुति वैन कार चालक द्वारा दिनदहाड़े मंदिर के निकट विचरण कर रही एक बकरी को अपने वाहन में डाल कर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने उपरोक्त घटना के बाबत थाना सिकंदरा में सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त खबरों के अनुसार कस्बा सिकंदरा के राजेंद्र नगर निवासी प्रमोद पांडे ने हमारे संवाददाता को बताया कि मेरी एक बकरी काली देवी मंदिर के पास आज दोपहर 2 बजे के लगभग विचरण कर रही थी। उसी समय दिनदहाड़े अचानक मारुति वैन नंबर यूपी 77 ए 64 36 के चालक ने गाड़ी से उतर कर बकरी को अपनी गाड़ी में डाल कर भोगनीपुर की ओर रफूचक्कर हो गया। उपरोक्त घटना की जानकारी होते ही पीड़ित मालिक ने थाना सिकंदरा में सूचना दे दी। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। छानबीन के दौरान मारुति वैन नंबर मेसी ट्रैक्टर का बताया जाता है। जिससे साबित होता है वैन चालक नंबर प्लेट बदलकर उपरोक्त चोरी का धंधा धड़ल्ले से कर घटना का अंजाम दे रहा है।