उत्तर प्रदेशलखनऊ

द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन सह आध्यात्मिक मेले का आयोजन

नगर के चमनगंज तिराह पर स्थित सुमन वाटिका गेस्ट हाउस में किया जा रहा है

जीटी-70025 ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
6 अप्रैल 2023

फफूँद,औरैया। यहां एक स्थान पर देश भर के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो रहे हैं। दर्शन के बाद शाम 7 से लेकर रात 9 बजे तक नाटक झांकियां ईश्वरी ज्ञान दिया जाता है, जिसमें आस्थल के महंत के द्वारा आरती कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं नगर की जनता के साथ में ईश्वरी ज्ञान प्राप्त किया, जिसमें समाजसेवी आशीष पोरवाल के द्वारा डेली भोग प्रसाद वितरण कर नगर की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके अलावे 36 फुट ऊँची भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग भी बनाया गया है। इसके लिए भव्य पंडाल बनाया गया है जहां नगर व क्षेत्र के कोई धर्म प्रेमिय सुबह साढ़े सात से रात नौ बजे तक भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूपों का दर्शन कर रहे हैं। नगर के चमनगंज तिराहे पर स्थित सुमन वाटिका गेस्ट हाउस में बुधवार को ज्योतिर्लिंग दर्शन सह आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया है। भगवान की झाकियां एवं नाट्यक निर्त्य कर फफूंद नगर के लोगों में मोह लिया जिसमे भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंग सोमनाथ, श्रीमल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्रयंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, घृष्णेश्वर की स्थापना की गई है। साथ ही 36 फ़ीट ऊंची भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग भी लगाया गया है। कल शाम 7 से नौ देवियों की झांकी एवं ईश्वरी ज्ञान दिया जाएगा। कार्यक्रम समापन के बाद भंडारे का कार्यक्रम किया जाएगा।तथा चैतन्य देवी की झांकी के दर्श के दर्शन करने के लिए नगर व क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button