संवेदना ग्रुप ने बांटे कंबल, वस्त्र व खाद्य सामग्री

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था संवेदना ग्रुप द्वारा कई जनहित के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। शीत ऋतु में संस्था द्वारा नगर के जरूरतमंदों के अतरिक्त गाँव-गाँव व भटटों पर जाकर पात्रों की सूची बनाकर वस्त्रों एवं कंबलों का वितरण भी किया जाता है। इसी क्रम में संस्था द्वारा रविवार को प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ित गाँव नौरी राजपुर में कंबलों का वितरण किया गया। संस्था द्वारा इस वर्ष ग्राम क्योंटरा, पंहर, वृद्धाश्रम, प्रसादम स्थल एवं नौरी राजपुर में कंबलों का वितरण किया जा चुका है।
यह कंबल वितरण का 56 वां एवं वस्त्र वितरण का 96 वां चरण है। संस्था द्वारा पिछले लगभग 43 माह से प्रतिदिन भोजन वितरण किया जाता है साथ ही संस्था द्वारा निःशुल्क पुस्तक बैंक, नेकी की दीवार, मुक्तिधाम रथ, एम्बुलेंस, डीप फ्रीज़र, अंतयेष्टि स्थल, वस्त्र बैंक, निर्धन कन्या विवाह में मदद, निःशुल्क प्याऊ, गौरैया संरक्षण जैसी कई सेवाएं अनवरत जारी हैं। संस्था के संरक्षक डॉo एसएसएस परिहार एवं गुरुमीत सिंह कालरा ने बताया कि संस्था द्वारा शीघ्र ही नगर में हमारी आन-वान-शान के प्रतीक तिरंगा को लगबाया जायेगा। संवेदना श्री से सम्मानित ईश्वर चंद्र राठौर एवं राम सजीवन गहोई ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जमीनी रूप से जरूरतमंदों तक मदद को पहुँचाना है जिसमें सभी सदस्यों का निरंतर सहयोग प्राप्त होता है। संस्था के विशेष सहयोगी एवं संस्थापक सदस्य कमल वर्मा ने बताया संवेदना ग्रुप के माध्यम से जनमानस की मौलिक जरूरतों रोटी, कपड़ा एवं शिक्षा को अग्रसर रखते हुए सेवा कार्य किया जाता है। वस्त्र एवं कंबल वितरण के अवसर पर संस्थापक अनुपम पोरवाल, सक्षम सेंगर एडवोकेट, संजीव गुप्ता, पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।





