उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधान सभा गोपामऊ के पार्टी कार्यालय पर मनाया गया 43 स्थापना दिवस।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन मे कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।
हरदोई।
GT70011
भारतीय जनता पार्टी के 43 वें स्थापना दिवस को कार्यक्रताओं ने भाजपा 157 विधान सभा गोपामऊ कार्यालय पर मनाया। मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा स्थापना दिवसे से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम मनायेगी और जन जन तक पार्टी की नितियों से परिचित करायेगी। मण्डल प्रभारी आशुतोष सिंह भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढती जा रही आज सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल कर चुकी लोगो का विश्वास बढ़ता जा रहा है आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोडने का कार्य किया जा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा ही अध्यक्षी के कार्यकाल में बिना भेद भाव के उन तमाम लोगों को भाजपा सरकार ने आवास देने का कार्य किया है जो अन्तिम पायेदान पर खडे थे। कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। भाजपा सरकार में ही नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दिया गया जिसके लिये सरकार की सरहाना की जाये तो कम होगी। नि0 चेयरमैन परवीन खान के आवास पर प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और पार्टी के झण्डे को घरों पर लगाने का आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन नफीस नेता ने किया। इस मौके राम चन्द्र, प्रभाकर मिश्रा, राजीव भदौरिया, राजकुमार गुप्ता, बड़काई गुप्ता, सहित सैकड़ो कार्यकार्यतागण मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button