उत्तर प्रदेशलखनऊ

नकली ज्वेलरी को असली बताकर बेचने बाली 2 महिलाओं सहित 3 ठग गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

फै़याज़उद्दीन साग़री शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। चौक कोतवाल ने दो महिलाओं सहित तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से सोने और चांदी की नकली ज्वेलरी और नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस गिरफ्त में आई ठग महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह एक गिरोह बनाकर लोगों को ठगने का काम करती हैं। पकड़ी गईं महिलाएं तबस्सुम, सानिया और मोबिन मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले की रहने वाली हैं। इन महिलाओं ने चौक के एक सुनार को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया। जिसके बाद यह महिलाएं पुलिस गिरफ्त में आई हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपने जुर्म को कुबूल करते हुए बताया कि इनका गिरोह भोले भाले लोगों को असली सोना चांदी दिखाकर कम दाम में उन्हें नकली ज्वेलरी बेच दिया करते हैं।अभी तक लगभग सैकड़ों लोग इन महिलाओं के ठगी का शिकार बन चुके हैं। पुलिस ने इन ठगों के पास से नकली सोने और चांदी के ज्वेलर्स सहित नगदी भी बरामद की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button