वांछित पांच हत्यारोपियों में तीन हुए गिरफ्तार

आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भेजा जेल
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क, 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
04 अप्रैल 2023
शिवली कानपुर देहात
विगत दिवस कस्बे के शंकर नगर मोहल्ले में हुई महिला की मौत के मामले में वांछित अभियुक्तों को आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाही पूरी करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है।

बतातें चलें कि कल कस्बे के शंकर नगर मोहल्ले में प्रताप नारायण बाजपेयी के मकान में किराए पर रह रहे गाँव नीमदा थाना सजेती कानपुर नगर निवासी राम अवतार की पत्नी उमा देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी, किन्तु मृतका के परिजनों द्वारा दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगा कर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आज पुलिस द्वारा मृतका के पति राम अवतार, ससुर रामराज तथा सास पान कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया, आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है |






