उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरकारी अस्पताल में श्रद्धालु की मौत के बाद बवाल, कर्मचारी को उठा ले गए हमलावर, चलती गाड़ी से फेंका

Mathura:
गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
मथुरा के वृंदावन के सौ शैय्या जिला संयुक्त अस्पताल में मंगलवार की रात एक श्रद्धालु की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मृतक के परिजनों और कुछ लोगों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल में तोडफोड़ भी की। यह भी आरोप है कि हमलावर कुछ एक कर्मचारी को पिस्टल के दम कार में अगवा करके ले गए। उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद रास्ते में फेंककर फरार हो गए। इस मामले में दो नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है। 
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी बेटी के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। ये लोग यहां एक होटल में ठहरे। मंगलवार शाम को राजकुमार संदिग्ध हालात बेहोश हो गए। उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत होने के कारण स्टाफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं सूचना पर मृतक के परिजन आए। परिजनों के कई अज्ञात लोग भी आए। उन्हें जब पता चला कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया तो आक्रोशित हो गए। 
पकड़वाने वाले को मारने जा रहा था जिला अस्पताल से भागा घायल बदमाश, पुलिस ने फिर मुठभेड़ में दबोचा
आरोप है कि मृतक के परिजनों व अज्ञात लोगों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की। जमकर तोड़फोड़ भी की। कर्मचारी संजय को अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गए। संजय का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की बात कह रहे थे। बाद में चलती गाड़ी से रास्ते में फेंक दिया। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में  डॉक्टर शशि रंजन ने मृतक के बेटे और बेटी समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

Global Times 7

Related Articles

Back to top button