त्रियोदशी कार्यक्रम के दौरान हुआ झगड़ा एक घायल
जीटी-70025 ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
28 मार्च 2023
फफूंँद,औरैया। थाना क्षेत्र के गांव छोटा खानपुर में एक घर पर त्रियोदशी का कार्यक्रम चल रहा था, वही पर शराब के नशे में आये दो लोगो ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव छोटा खानपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र कमलेश बाबू ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बुधवार की शाम को मेरी दादी की त्रियोदशी का कार्यक्रम घर पर चल रहा था, मेरा भाई काम कर रहा था तभी परिवार के ही संजीव कुमार पुत्र संतोष कुमार, जगदीश कुमार पुत्र श्री कृष्ण शराब के नशे में आकर मुझे मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा, जब गालियां देने का मैंने विरोध किया तो उसी समय जगदीश कुल्हाड़ी लेकर आया और दोनों ने मिलकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारा पीटा जिससे मेरे सिर व शरीर में गंभीर चोटे आ गई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भेज दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पीडित की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।






