उत्तर प्रदेशलखनऊ

कस्बा कंचौसी में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का 75वा अमृत महोत्सव

नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चों में देखा गया उत्साह

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क
कंचौसी सहार ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
कंचौसी औरैया
कस्बा कंचौसी में आजादी का 75वा अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैलियां निकाल कर पूरे कस्बे में जश्न और खुशी का वातावरण उत्पन्न कर दिया।भारत माता की जय,विश्व बिजयी तिरंगा प्यारा ,झंडा ऊंचा रहे हमारा और बंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। घर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे कस्बे की इमारतों,दुकानों,तथा सरकारी कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया। ग्राम प्रधानों ने अपने अपने पंचायत सचिवालय पर तिरंगा फहराया। लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और घर घर तिरंगा लगाने के लिए जाग्रत किया।यही है हमारे देश की एकता अखंडता और भाई चारे की पहचान।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button