सिकंदरा में समाधान दिवस पर 175 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
3 सितंबर 2022
निस्तारण एक भी फरियाद का मौके पर नहीं हो सका।
सिकंदरा कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा के सभागार में आज आयोजित किया गया। जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नावांतुक क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर, परगनाधिकारी डॉक्टर पूनम गौतम, तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव के अलावा पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं अन्य विभाग के अधिकारियों गण मौजूद थे। समाधान दिवस पर कुल 175 फरियादियो ने अपनी फरियादें दर्ज कराई। जबकि निस्तारण 1 भी फरियाद का नहीं हो सक।
सर्वाधिक शिकायतें 108 राजस्व विभाग की बताई जाती हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं होता है। जिसमें खास तौर पर राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल खाऊ कमाऊ नीति के चलते फरियादों के निस्तारण में रुचि नहीं लेते हैं। और निस्तारण फाइलों में ज्यों का त्यों पड़ा रहता है। जिससे फरियादी हर समाधान दिवस पर आने के लिए मजबूर है। और निस्तारण अधर में लटका रहता है। क्या प्रदेश सरकार ध्यान देगी।