वन स्टॉप सेन्टर व महिला शक्ति केन्द्र, अकबरपुर कानपुर देहात का किया गया औचक निरीक्षण

20फरवरी 2023 से अनुपस्थित चल रही जिला सामयक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
3 अप्रैल 2023
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में लालचन्द्र गुप्ता, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार आज दिनांक 03.04.2023 दिन सोमवार को जिला अस्पताल अकबरपुर, कानपुर देहात में स्थापित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। जिस वन स्टॉप का उद्देश्य है कि गरीब, असहाय व जरूरतमंद पीड़िता को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वन स्टॉप सेंटर में सम्पर्क किया जा सकता है। जिसके लिए दूरभाष संख्या 05111-270207 व 181 से भी सम्पर्क किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर संचालिका निधि सचान उपस्थिति मिली। उनके द्वारा कार्यालय में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किये गये। जिनमें वाद दर्ज रिजस्टर का भी अवलोकन किया गया। जिसमें अभी तक 411 वाद अंकित मिले तथा उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया। जिसमें ज्योति देवी कम्प्यूटर संचालिका को बिना किसी आदेश के जिला प्रोबेशन कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है तथा पवन कुमार बहुउद्देशीय सहायक को जरिये आदेश प्रोबेशन कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। जिससे वन स्टॉप सेंटर का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस सम्बन्ध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस भवन में ही महिला शक्ति केन्द्र का संचालन प्रतिमा श्रीवास्तव, महिला कल्याण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि उनके कार्यालय में 03 कर्मचारी नियुक्त है। जिनमें से रिचा तिवारी जोकि जिला समन्व्यक के रूप में कार्य कर रही हैं परन्तु उनके द्वारा 20.02.2023 से उपस्थित दर्ज नहीं की गयी है। इस सम्बन्ध में सचिव द्वारा निर्देश दिये गये कि जो भी कर्मचारी समय से कार्यालय उपस्थित नहीं आते हैं, जबकि उपस्थिति के सम्बन्ध में बायोमैट्रिक की व्यवस्था है। अतः नियमानुसार सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध समुचित विधिक कार्यवाही की जाये। इस सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी, कानपुर देहात को समुचित कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।
उक्त निरीक्षण में यह इंगित होता है कि थाना भोगनीपुर सिकन्दरा एवं रूरा, कानपुर देहात में महिलाओं के विरुद्ध यौन शोषण, घरेलू हिंसा आदि के अपराध की संख्या अधिक है। जिसमें प्रचार-प्रसार की आवश्यकता सामाजिक रूप से होनी आवश्यक है। ताकि महिला बच्चों के विरुद्ध अपराधों की अधिकता न रहे। इसलिए ग्राम पंचायतों, ब्लॉक व तहसील स्तर पर महिला बच्चों के प्रति संवेदनशीलता को प्रसारित किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किये जाने आवश्यक है। सचिव द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समय-समय पर लगातार महिला बच्चों के अधिकारों के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कराये जायें।