उत्तर प्रदेशलखनऊ
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों को बाँटी राशन सामग्री!

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
26अगस्त 2022
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कानपुर देहात जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले आस पास के क्षेत्र मे आयी हुई बाड से प्रभावित गाँवो मे राहत सामग्री पहुँचाई गयी ,बाड का स्वरूप इतना भयानक है की आस पास के कई गांव पुरी तरह से डूब चुके हैं विधुत व्यवस्था ठप हो गयी है वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपनी जान की चिंता न करते हुए नाव मे बैठ के गाँवों तक जा रहे और उनकी जरूरत की सामग्री उनके पास तक पहुंचा रहे हैँ और गांव के लोगो को आश्वासन दिया की इस भयावह परिस्थित मे परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके साथ है,
इस कार्य मे कानपुर देहात विभाग के विभाग संयोजक दिव्यांशु ,जिला संगठन मंत्री अजय ,जिला संयोजक अंजू ,तहसील संयोजक सत्यम ,शेखर व सूरज उपस्तिथ रहे






