ग्राम दुर्गापूर्वा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने लिया हिस्सा

जिलाधिकारी के साथ ग्रामीण जनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना।
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
12 दिसंबर 2023
शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन जनपद के विभिन्न ग्रामों में जा रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम दुर्गापूर्वा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा हिस्सा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों के साथ मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के माध्यम से किए जा रहे संबोधन के सजीव प्रसारण को भी देखा एवं सुना। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम का संचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को न केवल प्रमाण पत्र आदि वितरित किया जाए, बल्कि योजनाओं में छूटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए, जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिस भी ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन जा रही है, वहा योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को अवश्य जोड़ा जाए, साथ ही योजनाओं से छूटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार, पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, जिला सहकारिता, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।