उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ इकाई इकाई का चुनाव हुआ संपन्न

नीरज गुप्ता अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बने महामंत्री

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
कानपुर देहात

#पुखरायॉ

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अमरौधा ब्लाक इकाई के चुनाव में डा. अभयदीप संगठन मंत्री ,नीरज गुप्ता अध्यक्ष व नरेन्द्र सिंह दोहरे महामंत्री निर्वाचित हुए।
शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय श्री रामपुर में संपन्न हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला व पर्यवेक्षक रवि द्विवेदी ने बताया कि मुख्य कार्यकारिणी में विभिन्न पदों हेतु बाइस नामांकन व महिला कार्यकारिणी हेतु छः नामांकन प्राप्त हुए।नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक ही नामांकन रहने के चलते सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य कार्यकारिणी में डा. अभयदीप मिश्र, अध्यक्ष नीरज गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष अंजली त्रिपाठी, महामंत्री नरेन्द्र सिंह दोहरे,वरि. उपाध्यक्ष जीत सिंह,उपाध्यक्ष मनीष बाजपेयी, अल्पना चौरसिया, योगेंद्र त्रिवेदी,रामनरेश, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंत्री निशान्त सचान,ऊषा देवी, विकास द्विवेदी, संयुक्त मंत्री रवीन्द्र सचान,अनूप,ऋचा प्रचार मंत्री मेहनाज अख्तर, ममता,सुरेशबाबू, मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी निर्वाचित हुए।महिला कार्यकारिणी में अंजली त्रिपाठी अध्यक्ष,अल्पना चौरसिया महामंत्री, सुचि मालवीय वरि.उपाध्यक्ष, मंत्री मेहनाज अख्तर ,संयुक्त मंत्री ऋचा, प्रचार मंत्री ममता निर्वाचित हुई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रदेश मंत्री प्रदीप तिवारी व जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंडलीय मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता,मलासा ब्लाक इकाई अध्यक्ष महेंद्र सिंह , दिनेश श्री वास्तव,दिनेश मिश्रा आदि रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button