उत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा की निकली कलश यात्रा

उत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा की निकली कलश यात्र

*जीटी-7, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 06 सितंबर 2024*

*#फफूंद,औरैया।* नगर के कटरा मनेपुर में स्थितं शिव मन्दिर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यक्ष की कलश यात्रा गाजे वाजे के साथ धूमधाम से निकली गई। कलश यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत कर पुष्पों की बर्षा की। कुछ जगहों पर भक्तों ने शर्वत वितरण किया गया। स्थानीय शिव मन्दिर में पूजा-अर्चना करने के उपरात्त कथा पंण्डाल से श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा शुरु हुई। जिसमे पुरुष, महिलाएं युवा बड़ी संख्या मे शामिल रहें।

         स्थानीय कटरा मनेपुर के शिव मन्दिर पर शुक्रवार को श्री मद् भागवत कथा की कलश यात्रा कथा पण्डाल से प्रारभ्भ हुई जिसमें परीक्षित विनय कुमार दुबे व उनकी धर्मपत्नि श्री मती साधना दुबे सिर पर पौथी रखकर सबसे आगे चल रहे थे, और उनके पीछे महिलाएं सिर पर घट रखकर पीत वस्त्र धारणकर मंगलगीत गाती हुई साथ-साथ चल रही थी। डीजे पर भक्ती गीत की धुन पर युवा थिरक रहे थे। कलथ यात्रा कथा पण्डाल से चलकर आस-पास स्थित मन्दिर पर पहुंची। जहाँ परं पूजा- अर्चना की गई। वहाँ से कलश यात्रा गाजे वाजे के साथ महावीर धाम पर पहुंची जहाँ पर परिक्षित ने पूजा अर्चना करने के बाद चौवे के पक्के तालाब स्थित शिव मन्दिर पर पहुंची।वहाँ पर पूजा-अर्चना की गई। पक्के तालाब से वापस नगर के राधा बल्लभ मन्दिर, राम मन्दिर, यक्षेश्कर धाम के बाद मुहल्ला कायस्थान स्थित शिव मन्दिर से मुहल्ला भराव, मोतीपुर, ताहरपुर, चौराहा फफूंद स्थित मन्दिरों से होती हुई केशरवानी, तिराहा, चंमनगंज, कलश यात्रा,गणेश पूजन कथा दिन शुक्रवार 6 सितम्बर से प्रारभ्भ हुई और कथा का पूर्ण विराम दिन गुरूवार 12 सितम्बर को होगा। पूर्णाहुति हवन भंडारा गयाभोज दिन शुक्रवार 13 सितम्वर को अपराहन 1 बजे से शुरू होगा। कथा व्यास शुकस्वरुप आचार्य पं० सतीश अवस्थी, सरस जी औरैया रहेगे और राम कथा वाचक आशुतोष अवस्थी आशु जी द्वारा सुनाई जायेगी।परीक्षित के रूप में विनय कुमार दुबे व उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना दुबे होगी। कार्यक्रम आयोजक राजकुमार दुबे, नरेश कुमार दुबे, संजीव कुमार दुबे, जयेश दुबे ने बताया कि कथा पण्डाल में पुरूष व महिलाओं के लिए अलग- अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान रघुवीर सहाय दुबे, राधे श्याम दुबे, कैलाश नारायण दुबे, चन्द्र प्रकाश दुबे, अनिल कुमार दुबे, श्रीमती अंजना त्रिपाठी, कुलदीप दुबे का सहयोग रहेगा, कार्यक्रम की व्यवस्था शिवम चतुर्वेदी, बाल कृष्ण शुक्ला, प्रदीप दुबे, संजू दुबे, मनोज दुबे, राजीव कुमार, दुण्यंत पांडेय, महेन्द्र मिश्रा, राजू दुबे, नरेश कमल, चरन सिंह प्रजापति, जगमोहन प्रजापति, देखेगे। कार्यक्रम में योगेश तिवारी, अवनीश तिवारी, उमाकान्त मिश्रा, राजेश दुबे, अखिलेश पाल, संजय पाल, राकेश पाल, विजय शंकर शर्मा, कमलेश पाल होगे। आयोजक मण्डल ने समस्त भगवत प्रेमियों से सहपरिवार पधारने की अपील की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button