हुनर दिखाओ, स्कालरशिप पाओ!

:- पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्कॉलरशिप की कराई गई परीक्षा !
:- निर्धन असहाय बच्चे विद्यालय परिसर में आएंगे,मैं सफलतापूर्वक उनकी मदद करने का प्रयत्न करूंगा – प्रबंधक अजय यादव
:- कस्बा स्थित आइडियल एजूकेशन सेंटर बना क्षेत्रिय अभिवावकों लिए मददगार !
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
प्रभाकर अवस्थी
संवाददाता
शिवराजपुर ।
कस्बा स्थित निकट शिवली रोड के पास आइडियल एजुकेशन सेंटर में रविवार को हुनर दिखाओ स्कॉलरशिप पाओ के तहत परीक्षा विद्यालय परिसर में प्रतियोगी परीक्षा समय 11:00 से 1:00 बजे विद्यालय परिसर में प्रबंध तंत्र एवं शिक्षकों द्वारा संपन्न कराई ।
जिसमें विद्यालय के छात्र समेत अन्य विद्यालयों के भी छात्रों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया है । प्रतियोगिता में उपस्थित सभी बच्चों ने पेपर बुक को सॉल्व करके अपनी अपनी खुशियां को जाहिर की।
ज्ञातव्य है कि कस्बा स्थित आइडियल एजुकेशन सेंटर विद्यालय जोकि निचले स्तर तबके के लोगों का ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य सम्पन्न करा रहा है, जहां क्षेत्रिय कस्बा वासी अर्थात बच्चों के अभिवावक भी विद्यालय की व्यवस्था से आकर्षित हैं,
क्षेत्रिय कुछ अभिवावकों ने भी विद्यालय प्रबंध की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के लिए कस्बे में अच्छी तरह से पढ़ाई कराने वाला विद्यालय हम लोगों को नजर आया है । रविवार को आयोजित प्रतियोगी
परीक्षा में 170 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।
विद्यालय के बच्चे एवं आए हुए अन्य विद्यालयों के बच्चों ने हुनर पूर्वक परीक्षा दी ।
इधर,आइडियल एजूकेशन सेंटर प्रबंधक अजय यादव द्वारा सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि जो भी निर्धन असहाय बच्चे विद्यालय परिसर में आएंगे, तो मैं सफलतापूर्वक उनका सहयोग करूंगा, इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अजय यादव, प्रधानाचार्य शिखा कटियार, अरविंद कुमार
एवं छात्र छात्राएं गौरी वेदांत अवस्थी क्लास फोर्थ बी मोहित दिव्या पाल एवं अन्य बच्चे उपस्थित रहे ।





