उत्तर प्रदेशलखनऊ

उद्योग व्यापार मंडल ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक लिए निर्णय

स्वर्ण जयंती महोत्सव आयोजन के लिए बनाई रूपरेखा

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 मार्च 2023

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की जिला कार्यालय जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर दोपहर 12 बजे कोर कमेटी व आम पदाधिकारियों की एक सामूहिक बैठक आहुत की गयी। इस बैठक का एजेंडा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के आयोजन के दौरान निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के स्वागत के लिए किस तरह का आयोजन किया जाए इससे संबंधित रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री संजय दीक्षित, जिला अध्यक्ष राजेश वाजपेई (बबलू), जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, नगर महामंत्री उमेश वर्मा चौधरी नगर, कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री रितेश गुप्ता, युवा जिला कोषाध्यक्ष सक्षम गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष शिवम पांडे, युवा नगर कोषाध्यक्ष दीपक पुरवार, मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष भानु राजपूत, वीरेंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला सतीश वर्मा, मीडिया प्रभारी युवा जिला मयंक शुक्ला, युवा जिला मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता, आरती नंदन तिवारी, नीरज बिश्नोई, माधव तिवारी, नितिन अग्रवाल, अपूर्व पुरवार, प्रमोद बिश्नोई, पंकज विश्नोई, वेद राठौर, कमल सोनी, बीनू वर्मा, हीरा वर्मा, रमन मिश्रा, धीरज दीक्षित, गोविंद पाठक सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कल आप शाम 4 बजे अपने अपने साधनों से जिन पर चार पहिया वाहन या जिन पर दोपहिया वाहन हो अपने-अपने वाहनों के साथ मंडी समिति के गेट पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए उपस्थित रहे। इसके बाद आप सभी नगर भ्रमण में सहयोग प्रदान कर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाएं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button