संसार के लोग हमको नहीं चाहते- हमसे चाहते हैं जबकि परमात्मा हमसे कुछ नहीं चाहता-आचार्य मनोज केशवम अवस्थी

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में स्थित राजाराम पीतल वालो के हाता में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन आरंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा के शुरू होने से पहले बड़े ही धूमधाम से सर्व प्रथम भव्य कलश यात्रा पूरे हर्षोल्लास से नगर के समस्त मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए कथा स्थल पर पहुची जिसमे समस्त नगर व क्षेत्रवासियों ने बहुत ही श्रद्धा भाव से सहभागिता की। आपको बताते चलें कि नगर की श्रद्धालु महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर अपने सर पर कलश उठाए हुए 51 कलश के साथ नगर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की । फिर 2 बजे से आचार्य मनोज केशवम अवस्थी जी के द्वारा भागवत का वाचन शुरू हुआ आज महाराज जी ने भक्ति ज्ञान वैराग्य की बहुत सुंदर कथा सुनाई उसके बाद गोकर्ण धुन्दकारी का व्याख्यान सुनाया आचार्य जी ने कहा कि संसार के लोग हमें नहीं चाहते- हमसे चाहते है जबकि परमात्मा हमसे कुछ नहीं चाहता हमें परमात्मा के प्रति समर्पित होना चाहिए उसके बाद शुक देव जी के जन्म की कथा सुनाई उसके उपरांत दुर्योधन के मृत्यु की कथा सुनाई और कहा कि दुर्योधन भी जब मरा तब उसे परिवार की ही याद आई और कहा कि खून के रिश्तों में कितनी भी दूरियाँ आ जाये पर वो कभी अलग नहीं किए जा सकते मरते समय दुर्योधन को भी अपने परिवार की बहुत याद आई और दूसरी तरफ अश्वत्थामा के द्वारा द्रोपदी के पांच बच्चो की हत्या कर दी गई फिर भी द्रोपादी ने अश्वत्थामा को क्षमा कर दिया क्यों की भारत नारी सदा से ही त्याग और संगर्ष की पराकाष्ठा रही है इस मौके पर कथा के परीक्षत अरविंद दुबे निर्मला दुबे ,अनमोल दुबे व्यवस्थापक सौरभ दुबे, अमोल दुबे,श्याम जी पोरवाल, सभासद विपिन पोरवाल, विनीत मिश्रा, गोपाल चौबे,नितिन दुबे आज नगर के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।






