उत्तर प्रदेशलखनऊ

कन्टेनर और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत एक की मौत चार लोग घायल

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क 0024
एस. पी. द्विवेदी
तहसील संवाददाता रसूलाबाद
30 अप्रैल 2023

रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में बीती रात तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे ट्रैक्टर चालक की हुई मौत। 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने आनन-फानन में सभी घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। खेत से गेहूं काटकर ट्रैक्टर वापस उसरी गांव लौट रहा था। कंटेनर को पुलिस ने हिरासत में लिया जांच पड़ताल शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी नीरज 36 पुत्र छुन्नू संखवार खेतों से गेहूं काटकर गांव के मुन्नू पुत्र बालक राम 60 वर्षीय शिवम पुत्र छोटे 23 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र छुन्नू 32 वर्षीय गोले पुत्र रामसेवक 17 वर्षीय के साथ उसरी गांव जा रहा था। उसरी गांव के पहले उसरी बंम्बी के समीप रसूलाबाद कस्बा की तरफ तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर चालक नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पर ट्रैक्टर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने एक्सीडेंट के सूचना रसूलाबाद कोतवाली पुलिस को दी। जहां पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वह डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया ।जिसमें गंभीर रूप से घायल सभी को कानपुर हैलट रिफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया ट्रैक्टर व कंटेनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि भीषण आवाज सुनकर लोग चौक गए। आवाज सुनकर लोग मौके पहुंची जहां पर ट्रेक्टर में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल तितर-बितर पड़े थे एक्सीडेंट की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई।
रसूलाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया एक्सीडेंट की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया वहीं कंटेनर को हिरासत में ले लिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस द्वारा विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button