आखिर में तहसील प्रशासन सिकंदरा कार्रवाई करने में उदासीन क्यों ?

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
6 मार्च 2023
लेखपाल की सांठगांठ से कस्बा सिकंदरा में तालाबों एवं खलियानो की भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार।
सिकंदरा कानपुर देहात। लेखपाल की सांठगांठ से कस्बा सिकंदरा के सरकारी तालाब एवं सार्वजनिक चकरोडो पर दबंगों द्वारा धड़ल्ले से अवैध कब्जों की भरमार हो गई है। कस्बा सिकंदरा के गौ रक्षक ने जिलाधिकारी कानपुर देहात को प्रार्थना पत्र भेजकर लेखपाल के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त खबरों के अनुसार कस्बा सिकंदरा के लेखपाल अमर पाल जब से लेख पाली का चार्ज संभाला और चार्ज संभालते खाऊ कमाऊ नीति के चलते दबंगों को अवैध कब्जा करवाने में हमेशा नजर आते हैं। कस्बे के नागरिकों ने हमारे संवाददाता को बताया कि उपरोक्त लेखपाल सरकारी तालाब की भूमि एवं सरकारी चकरोडो पर अवैध कब्जा करवाने में माहिर बताए जाते हैं।
जिसके कारण विगत माह खलियान की भूमि गाटा संख्या 993, 994 पर रातो रात कब्जा करवा कर भू माफिया को गिट्टी बिछुआकर निर्माण करवा डाला। जिससे कस्बा सिकंदरा के नगर वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं पर मोहम्मद नगर निवासी अरशद ने जिलाधिकारी कानपुर देहात को प्रार्थना पत्र भेजकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त मामले को लेकर तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन फिर भी तहसील सिकंदरा प्रशासन कार्रवाई करने में उदासीन है। क्या योगी सरकार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ चाबुक चलाएगी।