भाजपा महिला मोर्चा ने कई गांवों में सेल्फी कार्यक्रम किया गया आयोजित

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिधूना व एरवाकटरा मंडलों के कई गांवों में सेल्फी कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा नेत्रियों द्वारा घर घर जाकर महिला लाभार्थियों की सेल्फी ली गई और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति समिति की सदस्य विनीता गुप्ता के नेतृत्व में बिधूना मंडल के बंथरा एरवाकटरा मंडल के सूरजपुर गांव में भाजपा नेत्रियों द्वारा घर जाकर लाभार्थी महिलाओं की सेल्फी ली गई और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।भाजपा नेत्रियों द्वारा लाभार्थी महिलाओं से चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की भी अपील की गई। इस सेल्फी कार्यक्रम के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान निर्मला चौहान संयोजक प्रतिभा पोरवाल मेनका शर्मा रविंद्री शाक्य आदि प्रमुख भाजपा नेत्रियों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।