खुशियों की दास्तां !

देवास जिले के ग्राम गोरवा की श्रीमती मेंसा बाई को मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में दो बार मिली 16-16 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास, देवास म.प्र.
देवास 03 मार्च 2023/ देवास जिले के ग्राम गोरवा की श्रीमती मेंसा बाई को मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में 16 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। योजना में प्रथम किस्त 4 हजार रूपये, शासकीय प्रसव केन्द्र में प्रसव कराने पर 12 हजार रूपये इस प्रकार कुल 16 हजार रूपय की प्रोत्साहन राशि मिली। श्रीमती मेंसा बाई ने बताया कि योजना का लाभ उन्हें दूसरी बार मिला है। पहले बच्चे के समय भी मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना,मातृ वंदना योजना एवं प्रसूति सहायता योजना का लाभ मिला था तथा कुल 16 हजार रूपय की प्रोत्साहन राशि मिली थी। दोनों बच्चों पर कुल 32 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली है। श्रीमती मेंसा बाई योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है। श्रीमती मेंसा बाई ने ग्राम की आशाकार्यकर्ता श्रीमती बिंदु सोनी को गर्भावस्था की जानकारी दी। आशा द्वारा प्रथम त्रैमास में एन.एन.एम. ज्योति यादव के माध्यम से शासकीय स्वास्थ्य संस्था मे अनमोल पोर्टल पर पंजीयन करवाया और समय-समय पर टीके लगवायें, जांच और उपचार करवाया। श्रीमती मेंसा बाई ने सिविल अस्पताल सोनकच्छ में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। समय पर नवजात का प्रथम टीकाकरण हुआ छुटटी होने पर निःशुल्क परिवहन 108 जननी एक्सपे्रस से वापस घर पहुंचे।






