प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र

जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 07 सितंबर 2025
औरैया, रविवार को व्यापारियों के एक कार्यक्रम में औरैया पहुँचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष को गल्ला व्यापार मंडल मंडी समिति के पदाधिकारियों ने मंडी समिति में व्याप्त समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।
गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकांत पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को दिए ज्ञापन में कहा कि मंडी में बने नीलामी चबूतरों के चारों ओर फर्स को सीमेंटेड कराया जाए।पुरानी जर्जर दुकानों का पुनः निर्माण कार्य कराया जाए। पानी के समुचित व्यवस्था के लिए 10 हैंडपम्प लगवाए जाए। मंडी आने वाले किसानों के लिए कृषक विश्राम गृह बनाया जाए। मंडी में लाइसेंस ज्यादा है दुकानें कम, इसलिए नई दुकानें बनवाई जाए। मंडी में टूटी पड़ी बाउंड्री बाल को बनवाया जाए। किसानों के अनाज की बर्बादी न हो इसके लिए दुकानों के आगे पक्के फर्स बनवाये जाए आदि समस्याओं को दूर किये जाने को लेकर अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उक्त समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया गया है।






