उत्तर प्रदेशलखनऊ

पति ने ही की थी महिला की हत्या

  • साढ़ थानाक्षेत्र में मिला था अज्ञात महिला का शव
  • तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
    जीटी-7 न्यूज नेटवर्क
    कानपुर परिक्षेत्र (कानपुर)। बीती 25 फरवरी को साढ़ थानाक्षेत्र की बिरहर पुलिस चौकी अंतर्गत मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
    पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के डीसीपी सलमान ताज पाटील ने बताया कि महिला पड़ोसी जनपद फतेहपुर के
    जहानाबाद थाना अंतर्गत द्वारिकापुर जट्ट गांव की थी।
    बताया कि बीती 22 फरवरी को उसके पति ने ही किसी विवाद को लेकर अपने भाइयों के संग मिलकर उसकी हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर ऑटो रिक्शा में लादकर बिरहर पुलिस चौकी क्षेत्र के असेनीयां गांव के पास फेंका था। जिसकी बरामदगी 25 फरवरी की सुबह हुई थी।
    बताया कि पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि अभी महिला का पति और उसका एक भाई फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
    फोटो- घटना की जानकारी देते डीसीपी सलमान पाटिल।
Global Times 7

Related Articles

Back to top button