उत्तर प्रदेश

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया चांदी का मुकुट पहनाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता का स्वागत

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा।नगर के अग्रवाल धर्मशाला में विवेक गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी इटावा प्रथम का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर वैश्य जनों ने उनका स्वागत किया।जिला उपाध्यक्ष अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अबनीद्र पोरवाल ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक क्षेत्र में सदैव तत्परता से खड़ा रहा है भारतीय जनता पार्टी की असली नींव वैश्य समाज है। उन्होंने कहा वैश्य समाज किसी भी चुनाव की दिशा और दशा परिवर्तन करने कार्य करता है।
नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है उस विश्वास को में सदैव बनाए रखूंगा। उन्होंने कहा वैश्य समाज के लिए में अपने खून पसीने की एक एक बूंद समाज के लिए न्योंछावर करने के लिए तत्पर हूं।
स्वगात कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कामिनी गुप्ता , सुमित गर्ग , आनन्द मित्तल , शिवम गुप्ता , गौरव गुप्ता , निशा गुप्ता , संतोष बंसल , अमित गुप्ता , आभा गुप्ता , उमेश गुप्ता , अनिल कौशल , संजीव अग्रवाल , प्रीती गुप्ता , जी एवम् समस्त जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button