उत्तर प्रदेशलखनऊ

हज़रत इमाम हुसैन का जन्म दिन अक़ीदत व सम्मान के साथ मनाया गया, महफ़िल का हुआ आयोजन


ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
तौहीद साग़री
संडीला(हरदोई) हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन अक़ीदत व सम्मान के साथ सुन्नी व शिया समुदाय ने मनाया। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद(स0अ0) के नवासे हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन 3 शाबान को बड़ी धूमधाम व अक़ीदत से मनाई गई। महफ़िल व नज़र ख्वानी का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल0 के नवासे व हज़रत अली अलै0 के बेटे हज़रत इमाम हुसैन अलै0 का जन्मदिन नगर में बड़े ही धूमधाम व सम्मान से मनाया गया। हिजरी वर्ष की 3 शाबान को मदीना शहर में जन्मे हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिन के अवसर पर शिया व सुन्नी समुदाय के अक़ीदतमन्दों ने घरों में नज़र व महफ़िलो का आयोजन किया।लंगर व तबर्रुक वितरण किया।इस अवसर पर नगर के मोहल्ला मंगल बाज़ार स्थित ख़ानक़ाहे साग़रया चिश्तिया हज़रत साग़र मियां की दरगाह में ऑल इण्डिया उलेमा मशाइख बोर्ड ज़िला हरदोई की यूनिट की ओर से आयोजित जलसा को सम्बोधित करते हुए तहरीक परचमें मोहम्मदी के अध्यक्ष फ़रीद अहमद हज़रत इमाम हुसैन की शख्सियत पर चर्चा करते हुए कहा कि हज़रत इमाम हुसैन का जीवन सब्र और शुक्र का नमूना है। हमें चाहिए कि उनके जीवन को अपनी जिंदगी के लिए नमूना बनाएं।
बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा
ऑल इंडिया उलमा मशाइख
बोर्ड के जिलाध्यक्ष व दरगाह के सज्जादानशीन मुईज़ उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती ने कहा कि शहनशाहे विलायत हज़रत अली ने अपने बेटों हज़रत इमाम हसन और हज़रत इमाम हुसैन की ऐसी शिक्षा दी जिसे संसार आज भी याद करती है। दोनो बेटे जन्नत के सरदार हैं तो बीवी खातूने जन्नत हैं।
इमाम हुसैन की याद में मनकबत पढ़ी
इस अवसर पर डॉ.जुबैर अहमद सिद्दीकी,चौधरी नदीम साग़री, अनवारुल हक,फरहान साग़री, हाफिज फरहान,हाफिज ज़ीशान,हाफिज फरदीन, दावर रजा, फरहत महमूद, मसूदूल हक़ ने नात व मनकबत का नजराना पेश किया।
शिया समुदाय ने भी जन्मदिन मनाया
शिया समुदाय ने दरगाह हज़रत अब्बास में दरगाह के मुतवल्ली शहाबुद्दीन शहाबु मियां, फ़ैज़ी ज़ैदी,उर्फी ज़ैदी,एहसन ज़ैदी द्वरा हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिन पर चिरागां व नज़र की महफ़िल का आयोजन किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button