उत्तर प्रदेश

ठंड से बचाव के लिए ग्राम पंचायतो के पास बजट ही नही
वेसहारा लोगो मे न बटे कम्बल न जले अलाव

औरैया


*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव*

   कंचौसी व आसपास ब्लाक सहार व भाग्यनगर की ग्राम पंचायते नौगांवा सूखमपुर ढिकियापुर लछियामऊ  कनमऊ  कंचौसी गांव  जमौली चमरौआ बिनपुरापुर दौही बिझाई आदि मे  भीषण ठंड व घना कोहरा रहने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है जिससे जनमानस के साथ साथ पशु पक्षी सभी परेशान है  लेकिन शासन की सर्दी से कोई बचाव की कोई सहायता  इन बस्तियो  तक अभी नही पहुंच पाई है। उसकी मुख्य बजह पंचायतो के पास अलाव जलाने निर्धनों मे कम्बल आदि गर्म कपडे वितरण करने के लिए कोई अतिरिक्त बजट न होना है। जिस कारण ग्राम प्रधान चाहकर भी इनकी मदद नही कर पा रहे है। वही शासन द्वारा कुछ विधवा वृद्ध जनो मे वितरण किये जाने वाले कम्बल अभी तक नही पहुंच पाये है।   इसके लिए इन गांव के प्रधान बजट के अभाव के साथ साथ लेखपालो द्वारा धरने पर रहना बता रहे है।  जिससे सरकारी सहायता गांवो मजरो तक नही पहुंच पा रही है। वही पंचायत सचिवालय मे कोई सरकारी कर्मचारी न बैठने से ताला पडा है, जिससे फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण काम भी नही हो पा रहे है।जहा नौगांवा मुख्य पंचायत का सचिवालय सहित कई कार्यालय बंद है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button