उत्तर प्रदेशलखनऊ

गहोई वैश्य युवा समिति का होली मिलन 12 को

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। श्री गहोई वैश्य युवा समिति के तत्वाधान 12 मार्च दिन रविवार को सुबह 9 बजे से गोपाल वाटिका में होली मिलन समारोह जिसमें खेले रंग अपनों के संग के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम कर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कठिल, विशिष्ट अतिथि रमन सेठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंडल एवं गीता नगरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष गहोई महिला मंडल शामिल होगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक विष्णु गहोई, अनिल बहरे, राकेश तरसोलिया,बसंत गहोई, विमल गहोई ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि होली मिलन समारोह में सुलेख प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, गहोई किंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, वन मिनट प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं झट मांगो पट पाओ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button