उत्तर प्रदेशलखनऊ

रोजगार मेला का आयोजन 27 को

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 27 फरवरी 2023 को एक रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय ककोर मुख्यालय में किया जाएगा। जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिसमें आये हुये कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों पर 27 फरवरी 2023 को 11 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय ककोर मुख्यालय में साक्षात्कार लिया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीबी बायोडाटा 26 फरवरी 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय ककोर मुख्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन कार्ड के साथ-साथ शैक्षिक योग्यता, जाति निवास संबंधी प्रमाण पत्र मूल रूप एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button