तहसील बीघापुर क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में माँ शीतला देवी मन्दिर में आयोजित

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
बंदना मिश्रा
पाटनबीघापुर उन्नाव
जगराते में जगत जननी माँ दुर्गा की भक्ति में विभोर भक्तों ने रात भर भजनों का आनंद उठाया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि के समय में हर घर हर गाँव में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की जाती है । इससे सभी लोगों का कल्याण होता है । ऐसी परम्पराओ से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है ।
कानपुर से आई रिषी एण्ड रिषी इण्टर नैशनल झाँकी एवं जागरण फग्रुप के कलाकारों ने माँ के सुन्दर भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया । जयपुर से पधारे भजन गायक मुन्नू पण्डित ने तेरे दरबार में मइया खुशी मिलती है जिन्दगी मिलती है होटो को खुशी मिलती है पर भक्त झूमने लगे । कानपुर से पधारी भजन गायिका अंजली ने तेरी तुलना किससे करूँ माँ,तुम सा और न कोई । पर भक्त खूबझूमे । पार्टी के कलाकारों ने माँ काली , श्रीकृष्ण सुदामा , बजरंगबली की सुन्दर झाँकी प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम आयोजक योगेन्द्र सिंह बाबा व बाबुल बाजपेई ने विधायक को चाँदी का मुकुट अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । विशिष्ट अतिथियों में सांसद साक्षी महराज के प्रतिनिधि अमितेश सिह नन्दू , रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष अशादीन तिवारी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा,दिलीप सिंह भदौरिया प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज उन्नाव, रमा प्रकाश मिश्रा जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ सहित अन्य अतिथियों को निराला इण्टर कालेज पतारी के प्रबन्धक डा राघवेन्द्र बाजपेई ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
आए हुए लोगों के प्रति आभार योगेन्द्र सिंह बाबा ने व्यक्त किया । इस मौके पर रंजीत सिंह भदौरिया सुधीर सिंह , मोनू सिंह, प्रिन्शू सिह प्रधान , बब्लू बाबू , ऑशू सिह ,आनन्द सिह माजिद हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे ।






