उत्तर प्रदेशलखनऊ

उन्नाव ब्लॉक संसाधन केंद्र बीघापुर मे आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघ की बैठक हुई

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव ब्लॉक संसाधन केन्द्र बीघापुर में आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र संघ की बैठक हुई जिसमें सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री अमित शुक्ला के निर्देशन में हुई बैठक में 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होने वाले महासम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गयी बैठक में राज्य सरकार से तालमेल की चर्चा की गई व ब्लॉक की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार को अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह को संरक्षक,संदीप कुमार सिंह को महामंत्री, जितेंद्र उपाध्यक्ष, भरत कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह को महिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष देवेश,मनीष कुमार उपमंत्री,सरला देवी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया है बैठक के बाद जिला संगठन मंत्री ने कार्यकारिणी के चयनित पदाधिकारियो को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी बैठक में प्रमुख रूप से विमल,संदीप शुक्ला,निखिल कांत, महेंद्र सिंह ,रश्मी सिंह,अनुप्रिया आदि उपस्थित रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button