उत्तर प्रदेशलखनऊ

मण्डल कार्य समिति की बैठक में भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प।

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई।

जनपद हरदोई की विधान सभा 157 गोपामऊ भाजपा कार्यालय पर मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता की गई। बैठक में कार्यकारिणी के पाधिकारियोंं से संगठनात्मात्मक रूप से चर्चा की गई। मुख्यातिथि जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने बताया कि संगठन की सक्रियता के कारण ही बीते माह खंड स्नातक के हुए चुनाव में 5 में से 4 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी आने वाले सहकारिता, नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीत पर गहनता से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक विषयों व राजनैतिक प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नागेंद्र सिंह ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि है बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से संगठन हित में कार्य करने के दिशानिर्देश दिए गए। मंडल प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने कहा आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बूथ अध्यक्ष अपना अपना बूथ मजबूत करें और पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने का प्रण कर लें। बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी सत्यम शुक्ला ने सभी का आभार वयक्त करते हुए कहा कि नई ऊर्जा के साथ संगठन के हित में कार्य करना हम सभी का कर्तव्य है। चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी, रमाकांत पप्पू मिश्रा, नफीस नेता, मंडल महामंत्री, प्रभाकर मिश्रा, राजीव सिंह भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, संचालन मंडल उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने किया।जिला कार्यकारिणी सदस्य सोमनाथ पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा सरताज गुड्डू, शावित केंद्र संयोजक, महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button