उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सामूहिक सम्मेलन में 72 जोड़े का हुआ विवाह/निकाह

देवास जिले में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सामूहिक सम्मेलन शासकीय महाविद्यालय परिसर कन्‍नौद में हुआ आयोजित

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास देवास म.प्र.


देवास 09 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना में निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन कन्‍नौद में शासकीय महाविद्यालय परिसर में सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत में जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वधान में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में 72 जोड़े का हुआ विवाह/निकाह हुआ। जिसमें 63 हिंदु जोड़ो का विवाह एवं 09 मुस्लिम जोड़े का निकाह करवाया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में 06 दिव्यांग जोड़े भी थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में वर-वधु को उपहार भी दिये है। विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक पंडित आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रेवाराम सारण नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राधेश्याम जाट, राम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, जनपद पंचायत सीईओ लाखनसिंह सिसोदिया, सीएमओ प्रमिला ठाकुर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button