परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क रिपोर्ट :
संजीव भदौरिया
बकेवर इटावा ।
परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है l उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि नयी कार्यकारिणी में सर्वेश मिश्रा बॉबी इकदिल, अंजनी बाजपेयी कानपुर, आशीष मिश्रा मैनपुरी, राजेश दीक्षित एटा, कृष्णकांत चतुर्वेदी औरैया को प्रदेश उपाध्यक्ष, जयशिव मिश्रा इटावा को प्रदेश महामंत्री, पारस शुक्ला कानपुर, प्रतीक तिवारी नरैनी, मुकेश दीक्षित इटावा, अनिल चौधरी बुआपुर, अजय शुक्ला अंजाम औरैया को प्रदेश मंत्री, राजेंद्र देव दुबे इटावा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राहुल प्रकाश दीक्षित, अभिषेक तिवारी महेवा, अखिलेश त्रिवेदी औरैया, नारायणहरि चौधरी, अनिल तिवारी इटावा को प्रदेश संगठन मंत्री, धीरज अग्निहोत्री इटावा को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया गया है l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश भर के सक्रिय एवं जुझारू लोगों को जोड़कर संरक्षक मण्डल एवं इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, आगरा, मैनपुरी जिलाध्यक्षों एवं नगर कमेटियों की घोषणा की जायेगी l