जनपद न्यायालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत हस्ताक्षर/प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौड़
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह दिनांक-18.01.2023 से दिनांक-24.01.2023 तक मनाये जाने के क्रम में जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत बालिकाओं एंव महिलाओ के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कार्ययोजना के अनुसार कराये जा रहे है जिस कड़ी में आज दिनांक-21.01.2023 को जनपद न्यायालय कानपुर देहात में हस्ताक्षर/प्रतिज्ञा अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री लालचन्द्र गुप्ता जिला जज कानपुर देहात द्वारा किया गया। जिला जज महोदय द्वारा’’ बेटिओं/महिलाओं के प्रति समर्पित इस सप्ताह की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुये कहा गया कि बेटियां लक्ष्मी स्वरूप है, महिलाएं देश की लगभग आधी जनसंख्या को अधिकृत करती है इसलिए वो देश की आधी शक्ति है। यही कारण है कि उन्हें आगे बढ़ने और भारत के विकास में योगदान के लिए समान अधिकार/सुविधायें और अवसर प्रदान किये जाये। श्री निजेन्द्र कुमार, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैनर पर हस्ताक्षर करते हुये बालिकाओं/महिलाओं को बराबर महत्व देने और उनकी शिक्षा के लिए सामाजिक गतिशीलता और तीव्र संचार की आवश्यकता है,,,कम सीएसआर वाले जिलों की हालत में बेहतर सुधार करने के लिए, सबसे पहले लक्षित किया जाना चाहिए। इस सामाजिक बदलाव के लिए सभी नागरिकों विशेषरुप से युवाओं और महिलाओं के समूह को, इसके अन्त के लिए जागरुक, प्रशंसा और समर्थन करने की आवश्यकता है, जिसकी कड़ी में यह एक प्रयास है।
श्री शिवानन्द, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बैनर पर हस्ताक्षर करते हुये कहा कि बेटिओं/महिलाओं को समाज में बिना किसी भेदभाव के एक सामान्य जीवन जीने के, उनके जन्म के अधिकार के साथ सशक्त बनाने की दिशा में सभी को कार्य करना चाहिये जिससे कि समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव पर रोक लग सके, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की प्रसंशा करते हुये जनपद के आम-जन से बेटिओं को बचाने और पढाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री चन्द्रभूषण सिंह ने बैनर पर हस्ताक्षर करते हुये कहा कि वैसे तो जनपद में निरन्तर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे है, परन्तु यह सप्ताह विशेष रूप से बेटियों के प्रति समर्पित है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता की जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित कराये जा रहे है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर हस्ताक्षर/प्रतिज्ञा अभियान जनपद मे एक सप्ताह चलाया जायेगा जिस कड़ी में जनपद न्यायालय मे हस्ताक्षर/प्रतिज्ञा अभियान से सम्बन्धित बैनर लगाये गये है, जिस पर कोई भी व्यक्ति हस्ताक्षर कर उपरोक्तानुसार शपथ ले सकता है।
कार्यक्रम में श्रीमती सोनिका चैधरी अतिरिक्त जिला जज, श्री अमित मालवीय अतिरिक्त जिला जज, श्री चन्द्रमणि मिश्रा अतिरिक्त जिला जज कोर्ट, श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा अतिरिक्त जिला जज, श्री अमरजीत अतिरिक्त जिला जज कोर्ट, श्री बकौर शमीम रिजवी अतिरिक्त जिला जज, श्री रवि यादव अतिरिक्त जिला जज कोर्ट, श्री कनिष्क कुमार सिंह अतिरिक्त जिला जज/एफ0टी0सी0 (महिलाओं के विरूद्ध अपराध), श्री निजेन्द्र कुमार अतिरिक्त जिला जज/एफ0टी0सी0, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री शिवानन्द मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अंलकृता शक्ति त्रिपाठी सिविल जज(सी0डि0), श्री मोहम्मद तौसीफ राजा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1, श्रीमती शबीना खान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2, श्रीमती नेहा भदौरिया अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0-1), श्रीमती संगीता अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0-2), श्री प्रज्ञदत्त शुक्ला सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0, श्री अनुराग सिविल जज (जू0डि0) घाटमपुर, श्रीमती चेतना त्यागी सिविल जज (जू0डि0), श्री संजय राज पाण्डेय नयायिक मजिस्ट्रेट, श्री सौरभ कुमार गौतम अतिरिक्त सिविल जज, श्री हिमांशू वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती राशि तोमर सिविल जज (जू0डि0) भोगनीपुर, सुश्री शिप्रा दुबे अतिरिक्त सिविल जज, श्रीमती सीमा सिंह अतिरिक्त सिविल जज, श्रीमती अवंतिका प्रभाकर अतिरिक्त सिविल जज, सुश्री श्वेतिका उपाध्याय सिविल जज/एफ0टी0सी0 (महिलाओं के विरूद्ध अपराध), सुश्री जयति चन्द्रा सिविल जज/एफ0टी0सी0, धर्मेन्द कुमार ओझा, देवेन्द्र सिह तोमर, सत्येन्द्र आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






