उत्तर प्रदेशलखनऊ

चार नाबालिग लड़के घर के पास खड़े ट्रक को ले जा रहे थे ढाबा _

गड्डे में पलटा दो की मौत दो गंभीर

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात भोगनीपुर

भोगनीपुर गांव के चार नाबालिग लड़के घर के पास खड़े ट्रक को सोम ढाबा खाना खाने लिए जा रहे थे अचानक ट्रक पटेल चौक पुखरायां के पास गड्ढे में पलट गया इसमें चारों बुरी तरह दब गए दो कि घटनास्थल पर मौत हो गई। 2 को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
भोगनीपुर निवासी मंगल सिंह का लड़का कुलदीप अमरौधा निवासी मोहम्मद इरशाद का ट्रक चलाता है ट्रक में सीमेंट बनाने वाला मसाला लात कर भोगनीपुर आया था । और अपने घर के पास भट्टे मैं भरा हुआ ट्रक खड़ा कर दिया और घर में खाना खाने चला गया । चुपचाप मंगल सिंह के लड़के विवेक ग के लड़का आलोक और दिनेश सिंह का लड़का प्रांशु प्रदीप और टिंकू का लड़का सोनू और आकाश चारों ने मिलकर कुलदीप सिंह के ट्रक की चाबी चुरा ली और चारों ने मिलकर स्टार्ट कर भोगनीपुर से 3 किलोमीटर आगे सोम ढाबा खाना खाने के लिए जा रहे थे ।
तभी पटेल चौक पुखराया के पास दूसरे ट्रक ने ओवरटेक किया और ट्रक चला रहे विवेक से ट्रक संभल नहीं पाया । और ट्रक पेड़ों को तोड़ता हुआ बिजली के खंभों से टकराते हुए गड्ढे में गिर गया। जिसमें विवेक पुत्र मंगल सिंह आलोक उर्फ तनु पुत्र जीत सिंह प्रांशु पुत्र दिनेश आकाश उर्फ सोनू पुत्र प्रदीप चारों बुरी तरह में दब गए चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को बाहर निकाला जहां से सरकारी अस्पताल पुखरायां ले जाया गया । हालत चिंताजनक होने के कारण जिलासपताल रिफर कर दिया गया तभी रास्ते में विवेक पुत्र मंगल सिंह 17 वर्ष आलोक उर्फ तनु पुत्र जीत सिंह संखवार 16 वर्ष की मौत हो गई । प्रांशु पुत्र दिनेश आकाश उर्फ सोनू पुत्र प्रदीप टिंकू चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया। गया पर उनको निजी अस्पताल में ले गए यहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जीत सिंह चालक उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग उरई ने बताया कि चारों लड़कों ने सलाह बनाकर चुपचाप ट्रक को ले जाकर दुर्घटना कर दी जिससे उसके लड़के की भी जान चली गई । दुर्घटना की सूचना भोगनीपुर में पहुंचते ही घरों में हाहाकार मच गया । परिजन तुरंत जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे। पुखरायां चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही बुरी तरह घायल प्रांशु व आकाश उर्फ सोनू को जिला अस्पताल रिफर किया गया जहाँ से निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां पर हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button