उत्तर प्रदेशलखनऊ
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करेंः-एडीएम

-02
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
बी जी मिश्र
हरदोई।अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष को भी पूरे उत्साह के साथ 25 जनवरी, 2023 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तेरहवाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने समस्त सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं कार्यालयों के विभागाध्यक्षों तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से कहा है कि 25 जनवरी को तेरहवाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करें।






