विश्वकर्मा समाज सेवा समिति का हुआ होली मिलन

बाबरपुर अजीतमल में विश्वकर्मा समाज ने आयोजित किया कार्यक्रम
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। आज गुरुवार को विश्वकर्मा समाज सेवा समिति बाबरपुर अजीतमल औरैया उ0प्र0 के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विश्वकर्मा बंधु शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष केके ओझा ने भगवान विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर किया। उसके बाद उपाध्यक्ष राम गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महामंत्री सुबोध कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष हर गोविंद शर्मा, संगठन मंत्री राकेश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री विनोद कुमार ओझा, मंत्री जितेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य अनिल कुमार ओझा, अमित शर्मा, भानू विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, दिनेश शर्मा, योगेश झा, तुन्नी शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, सियाराम शर्मा, अनिल शर्मा अध्यापक, अमन शर्मा, अनुज शर्मा, दिनेश शर्मा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को अवीर गुलाल लगाया।