उत्तर प्रदेशलखनऊ

यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधे पहुंचेंगे बांकेबिहारी

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
मथुरा

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में एक्सप्रेस वे से वृंदावन पहुंचना सुगम हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे कट से पागल बाबा मंदिर तक 7.28 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग पर करीब 250 करोड़ रुपया खर्च होगा।एक्सप्रेस-वे से हजारों श्रद्धालु आते हैं वृंदावन
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। श्रद्धालुओं का वृंदावन पहुंचना मुश्किल हो जाता है। एक्सप्रेस वे से भी वृंदावन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष आयोजनों पर संख्या लाखों में पहुंच जाती है। सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। फोरलेन सड़क पर खर्च हो रहे 250 करोड़
वृंदावन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे से वृंदावन श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग करीब 7.28 किमी का होगा। फोरलेन सड़क पर करीब 250 करोड़ रुपया खर्च होना है। 124 करोड़ जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे। ढकू, पानी गांव, राजपुर के 320 किसानों की भूमि का अधिग्रहण होगा। करीब 17 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। सड़क दोनों तरफ करीब 8.7 मीटर चौड़ी होगी। बीच में 1.2 मीटर का डिवाइडर होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button