अज्ञात चोरों ने खाद की दुकान पर बोला धावा लाखों का सामान किया पार

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क
शिव शंकर पाण्डेय
3दिसम्बर
कानपुर देहात।
क्षेत्र के भोला नेवादा गांव में शुक्रवार की देर रात बाद अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर एक खाद बीज की दुकान पर धावा बोल दिया और लाखों रुपए की खाद सहित गेहूं बीज चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो वह सन्न रह गया और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर कोतवाल सहित क्राइम इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए ।वही फॉरेंसिक टीम ने नमूने संकलित कर स्क्वायड डॉग की मदद ली लेकिन स्क्वायर डाग अनेकों पग चिन्हो की वजह से खोज करने में असफल रहा। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।
घटना के बाबत शिवली क्षेत्र के भोला नेवादा गांव में शिवराजपुर गहरा मार्ग पर प्रगुण शुक्ला पुत्र संतोष कुमार शुक्ला की शुक्ला ट्रेडर्स नाम से खाद बीज दवा आदि की दुकान है। जहां शुक्रवार की देर रात बाद अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और दुकान में बड़ा होल बनाकर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान में रखी 80 बोरी डीएपी 3 गैस सिलेंडर तथा 50 बोरी धान सहित इलेक्ट्रिक कांटा चोरी कर ले गए। वही दुकान के सामने एक गुमटी रखे गांव के ही वीरेंद्र कुमार तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद की गुमटी का सामान भी उसी गोदाम में रखा था जिसको चोर उड़ा ले गए। जिससे दुकानदारों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। जब दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो सामान ना पाकर सन्न रह गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह ,क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम, औनहा चौकी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का शनिवार को तिलक समारोह का कार्यक्रम है जहां शुक्रवार को वह दुकान जल्दी बंद करके घर चला गया था। वैवाहिक कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते हुए रात में दुकान पर नहीं आ सका और चोरों ने ने उक्त घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने संकलित किए और स्क्वायर डॉग भी अधिक पग चिन्हों की वजह से असफल रहा। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना को लेकर पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है पड़ताल की जा रही है।






