उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधान व प्रधान पति ने बांटे गरीबों को कम्बल !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, फफूंँद ब्यूरो ओम कैलाश राजपूत।

फफूंँद,औरैया। विकास खण्ड भाग्यनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बिहारी की ग्राम प्रधान ममता कुलकर्णी व उनके पति लालू प्रजापति ने शुक्रवार को गरीबों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किये। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आये।
ग्राम प्रधान ममता कुलकर्णी ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने के कारण ठिठुर रहे हैं। वह ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहती हैं। वही प्रधान पति लालू प्रजापति ने कहा कि गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए समाजसेवियों को आगे आना चाहिए, और उनकी हर संभव इमदाद करनी चाहिए। गरीब एवं निराश्रित लोग निरीह निगाहों से हमेशा समाजसेवियों की ओर देखते रहते हैं। हम सभी का फर्ज बनता है कि गरीबों की सहायता यथासंभव अवश्य करें। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी रविन्द्र दुबे, पंचायत सहायक रीता देवी, मलखान सिह, राजेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button