लखनऊ

महिला कांस्टेबल की अचानक बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
19 फरबरी 2024

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
19 फरबरी 2024

#औरैया।

जनपद के बेला थाना में तैनात एक महिला कांस्टेबल की सोमवार को अपराह्न अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस जवानों ने उसे स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा महिला के शिक्षक पति को जानकारी दी गई।
जिले के थाना बेला में तैनात महिला कांस्टेबल अमिता आनंद 32 वर्ष पत्नी हरिसिंह जो कि वर्तमान में बेला थाना में पोस्टेड है। उनकी सोमवार को अपराह्न अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर कॉन्स्टेबल जवान संजय एवं अन्य साथियों ने महिला को 50 शैया युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर महिला कांस्टेबल को ऑक्सीजन लगाई गई। अस्पताल में कांस्टेबल महिला ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले वह सड़क दुर्घटना से ग्रसित हो गई थी। उसके बाद से उसे कभी-कभी बेहोशी आ जाती है। इस आशय की जानकारी महिला के पति जो कि शिक्षक हैं उन्हें दी गई है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक शत्रुघ्न ने महिला को किसी भी खतरे से बाहर बताया है। महिला कांस्टेबल का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button