उत्तर प्रदेशलखनऊ

रोड पार कर रही महिला से टकराई बाइक महिला की मौत, तीन घायल

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय

सिकन्दरपुर, बलियाः सिकंदरपुर बेल्थरा मार्ग पर नवानगर चट्टी पर घने कोहरे के कारण सड़क पार कर रही महिला से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही महिला की हुई मौत की हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मुस्कान उम्र 35 वर्ष पुत्री दिनेश राम, शिवम उम्र 16 पुत्र दिनेश व आदित्य उम्र 9 वर्ष पुत्र विनोद सिकंदरपुर से रविवार की देर शाम अपने रिश्तेदारी से होकर अपने गांव जा रहे थे। वे जैसे ही नवानगर चट्टी के समीप पहुंचे कि नवानगर निवासी यशवंती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी रमाकांत यादव सड़क पार कर रही थी। घना कोहरा होने के कारण बाइक यशवंती देवी से टकरा गई, जिससे चारों वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने निजी साधन द्वारा चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां पर जांच के दौरान चिकित्सक ने यशवंती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर तत्काल सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button